Surya Satta
सीतापुर

वैश्य समाज को संगठित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनने की जरूरत: नंदी

 

सीतापुर। वैश्य समाज को संगठित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनने की आवश्यकता है। जब समाज के सभी लोग संगठित होंगे तो समाज के लोगों पर कोई दबाव नहीं बना सकता है। प्रदेश में जब से योगी सरकार आई है, गुंडे डरने लगे हैं, जिससे वैश्य समाज के लोग बिना किसी भय के अपना कारोबार आसानी से करने लगे हैं। यह बात प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं वैश्य समाज उ. प्र. के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने बुधवार को लखीमपुर खीरी जाते समय शहर के नैपालापुर चौराहे पर अवध पैलेस एंड रिसॉर्ट पर वैश्य समाज द्वारा आयोजित स्वागत समारोह के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि अपने लोगों और आम जनमानस तक पहुंचना, जमीनी स्तर पर जुड़ना उनकी मदद करना, उनकी समस्याओं को त्वरित स्तर पर दूर करना मेरी जिम्मेदारी है। इसी क्रम में मैं समाज के उत्थान, व्यापारियों के हक की लड़ाई और गरीब वर्ग को आधुनिक ठेले व सहायता राशि वितरण जैसे कार्यों के माध्यम से वैश्य समाज व अन्य वर्गों को जोड़ने का काम कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि लोगों तक पहुंचना, उनके विचारों-भावनाओं को समझना और उनकी समस्याओं का समाधान सदैव मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता रहती है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने सशक्त और समृद्ध भारत का सपना देखा था।

 

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के दिखाए मार्ग पर निरन्तर आगे बढ़ रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता वैश्य समाज उ. प्र. के जिला अध्यक्ष विवेक अग्रवाल मिंटू ने की। इस अवसर पर महेंद्र अग्रवाल, महेश जायसवाल, संतोष गुप्ता, आकाश बजरंगी, राजीव गुप्ता तेजू, राज कुमार गुप्ता, हिमांशू अग्रवाल, राजेश बिंदल, सुनील अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, रूद्र सराफ, पीयूष गुप्ता, अभिलाष, शिवांशु आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page