Surya Satta
सीतापुर

मुनाफे से ज्यादा जन स्वास्थ्य को प्राथमिकता: जीतेंद्र बाजपेयी

 

सीतापुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर बुधवार खुली रहीं दवा की दुकानें

सीतापुर। सीतापुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर बुधवार को जिले के लगभग सभी दवा व्यावसायियों ने अपनी-अपनी दुकानें समय पर खोल कर मानव स्वास्थ्य को सर्वोपरि रखते हुए अपना समर्थन दिया। किसी भी मरीज को दवा के लिए परेशान न होना पड़े इसी को ध्यान में रखते हुए सीतापुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने बंदी का विरोध करते हुए सभी दवा व्यवसाईयों से अपनी-अपनी दुकानों को नियमित रूप से खोलकर दवाओं की बिक्री किए जाने की अपील की थी, इस अपील के चलते इक्का-दुक्का दुकानों को छोड़कर जिले भर की अधिकांश दुकानें खुली रहीं।

एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेन्द्र बाजपेई (प्रेमू) ने कहा कि हम लोगों का व्यवसाय जीवन रक्षक वस्तुओं का है और व्यापार के साथ समाज सेवा से भी जुड़ा है, अतः हमें अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करना है। उन्होंने कहा की ऑनलाइन व्यापार का विरोध हमारा संगठन भी कर रहा है किन्तु हम किसी के स्वास्थ्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि एक तथाकथित संगठन की बंदी के प्रयासों के बाद भी दुकानों का खुलना यह साबित करता है कि दवा कारोबारियों की प्राथमिकता में मुनाफे से ज्यादा आमजन का स्वास्थ्य है। एसोसिएशन के संरक्षक शोभित टंडन का कहना है कि हम केंद्र सरकार से दवा के क्रय व विक्रय तथा फार्मेसी की परेशानियों को दूर करने की अपील करते हुए ई प्लेटफॉर्म पर होने वाली लूट का विरोध तो करते हैं, लेकिन यह विरोध किसी से स्वास्थ्य को प्रभावित न करें, इसलिए हम सभी ने अपनी-अपनी दुकानें खोलकर नियमित रूप से दवाओं की बिक्री की है।
इसे मुहिम में एसोसिएशन के महामंत्री सहज गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुमित मिश्र, सुनील तिवारी, उपेंद्र शुक्ला, विनीत सिंह, सुधीर शुक्ला, अमित गुप्ता, विकास मिश्रा, अनिल कुमार नंद, विजेंद्र विक्रम सिंह, विजय श्रीवास्तव, राज कुमार तिवारी, दीपक गुप्ता, प्रदीप आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page