Surya Satta
उत्तर प्रदेश

भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई शिवपुराण कथा संवाददाता : ज्ञानेश पाल धनगर

 

सीतापुर। बुधवार की सुबह पारंपरिक वेषभूषा में सजीं महिलाओं ने कलश के साथ श्री मानेश्वर महादेव धाम मंदिर परिसर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भव्य मंगल कलश शोभायात्रा निकाली। कलशयात्रा अटरिया क्षेत्र स्थित प्राचीन शिव मंदिर श्री बालेश्वर महादेव धाम हो कर पुनः कथा स्थल पर पहुंची। जहां कथा स्थल के पास कलश स्थापित किया गया। मंदिर के ट्रस्ट के उपाध्यक्ष में ज्ञानेश पाल ने बताया कि प्रतिदिन प्रात: 9 बजे से 12बजे तक रुद्राभिषेक तथा 12 बजे से 1 बजे तक महामृत्युंजय हवन होगा तथा, सायं 4 बजे से 7 बजे तक कथा एवं प्रवचन होगा लखनऊ से पधारे कार्यक्रम आयोजक एवं कथा व्यास आचार्य सुरेशचंद्र शास्त्री जी ने कहा कि जिस तरह से सनातन धर्म का हृास हो रहा है वह चितन का विषय है, इससे बचाने के लिए सभी सनातनी भक्तजनों को आगे आना होगा।

इस मौके पर कार्यालय प्रभारी कमलेश अवस्थी, सतगुरू अवस्थी, मंदिर के मुख्य सेवादार भारत मामा राजेश बाजपेई , राम सागर मिश्रा, अनिल अवस्थी, दिनेश शुक्ल, श्रीमती दिप्ती दीक्षित, दिव्याशी मिश्रा , सोनम मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page