अखिल भारतीय अर्कवंशी क्षत्रिय महासंघ की आपात बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा
लखनऊ। अखिल भारतीय अर्कवंशी क्षत्रिय महासंघ ट्रस्ट भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार रविवार को देश प्रेमी फिलिंग स्टेशन, बाबरेमऊ (लखनऊ) में एक आपातकालीन बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का आयोजन श्री नानक सिंह अर्कवंशी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। बैठक में समाज से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक का मुख्य विषय मलिहाबाद प्रकरण रहा, जिस पर उपस्थित पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओ.पी. सिंह अर्कवंशी ने कहा कि समाज के महापुरुषों और महाराजाओं के सम्मान की रक्षा के लिए संगठन निरंतर संघर्ष करता रहेगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक सम्मान की पूर्ण बहाली नहीं होती, तब तक आंदोलन और संघर्ष जारी रहेगा तथा समाज किसी भी प्रकार के अपमान का मुंहतोड़ जवाब देगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन के विस्तार, शिक्षा के प्रसार तथा सामाजिक एकता पर विशेष बल देते हुए युवाओं को समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। अन्य वक्ताओं ने भी समाज को उच्च स्तर पर पहुंचाने तथा सम्मान के मुद्दे पर किसी प्रकार का समझौता न करने की बात कही।
बैठक का संचालन महासंघ के महामंत्री ओम प्रकाश अर्कवंशी ने किया। संगठन विस्तार के अंतर्गत राजीव सिंह अर्कवंशी को युवा मोर्चा का संगठन मंत्री नियुक्त किया गया।
बैठक में राष्ट्रीय प्रमुख संरक्षक शिव भगवान रघुनायक अर्कवंशी, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह अर्कवंशी, प्रदेश महामंत्री विमल सिंह अर्कवंशी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यदुनाथ नाथ अर्कवंशी, प्रो. रामभजन अर्कवंशी, रामौतार अर्कवंशी, एडवोकेट योगराज अर्कवंशी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सत्यपाल अर्कवंशी, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आनंद सिंह अर्कवंशी सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


