भाजपा विधायक मनीष रावत का क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया जन्मदिन
सीतापुर। सिधौली विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक मनीष रावत के 41 वां जन्मदिन पर केक काटकर उनके दीर्घायु की कामना की।
मनवा चौराहे पर भाजपा विधायक का जन्मदिन मनाते कार्यकर्ता
भाजपा विधायक मनीष रावत के जन्मदिन के अवसर, विकास खण्ड गोंदलामऊ क्षेत्र के कुचलाई, सिधौली नगर पंचायत में स्थित विधायक निवास व सिधौली विकास खण्ड क्षेत्र के मनवा चौराहे पर क्षेत्रीय लोगों द्वारा बड़ी धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया।
इस दौरान मुकेश अवस्थी, नीरज सिंह, सूर्य बक्श सिंह, कल्लू सिंह, जाकिर प्रधान, इन्द्र प्रताप सिंह उर्फ लिटिल, मदन पाल सिंह, अमरीश राठौर, राजन अवस्थी, विनोद दीक्षित, मुन्ना पाण्डेय, हरून प्रधान, अनिल पांडेय, प्रमोद शुक्ला, राकेश शुक्ला, रामनरेश रावत, दीपक पाल, अजय कुमार गुप्ता, अनूप यादव, अशोक अवस्थी, अमर सिंह यादव, रामजी मिश्रा, सहित सैकड़ों लोगों ने कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन की बधाई दी।