Surya Satta
उत्तर प्रदेशसीतापुर

सीतापुर: दुष्कर्म के आरोपी सांसद राकेश राठौर गिरफ्तार,

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सीतापुर में दुष्कर्म के आरोपी कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उन्हें लोहारबाग स्थित निवास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी से पहले उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि अदालत से उन्हें सौ फीसदी न्याय मिलेगा। पुलिस की कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है।

 सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां महिला की ओर से दुष्कर्म का मुकदमा लिखाए जाने के 12 दिन बाद गुरुवार को नगर कोतवाली पुलिस ने कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के समय वह लेाहारबाग निवास पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

इसमें उन्होंने मुकदमे को राजीतिक षड़यंत्र बताया। कहा, भूमाफियाओं के विरुद्ध अभियान छेड़ जाने के बाद उन पर मुकदमा लिखाया गया। उन्होंने अदालत और ईश्वर पर पूरा भरोसा है। उन्होंने आगे कहा कि सदस्यता रद्द करने की मांग करने वाले पहले सभासदी जीते और सांसद लिखना सीखें। इसके बाद कोई मांग उठाएं।

राजनीति में चमकाने का दिया था भरोसा

पीड़िता का कहना है वर्ष 2018 में राकेश राठौर विधायक थे। इसी वर्ष उनकी मुलाकात राकेश राठौर से हुई थी। इसके बाद राकेश राठौर ने उन्हें संरक्षण देकर राजनीति में चमकाने का भरोसा दिलाया। कुछ दिन बाद उन्होंने महिला को एक जातीय संगठन का महिला अध्यक्ष बनाकर निकटता बढ़ाई।

इसी बीच वर्ष 2020 में राकेश राठौर ने महिला को घर बुलाकर जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर राकेश राठौर ने पत्नी से तलाक लेकर पीड़िता से शादी करने का भरोसा दिया। इसके बाद राकेश राठौर ने पीड़िता से कई बार दुष्कर्म किया। सांसद बनने के बाद 24 अगस्त 2024 को राकेश राठौर ने पीड़िता को अपने घर बुलाया।

आरोप है कि सांसद ने एक सादे कागज पर आपत्तिजनक शब्द लिखवाकर हस्ताक्षर करवाए। साथ ही यह भी कहा कि अगर विरोध किया तो तुम्हें बदनाम कर दूंगा। आरोप है कि विरोध करने पर सांसद ने जान-माल के नुकसान की धमकी दी।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page