Surya Satta
उत्तर प्रदेशखेती-बाड़ीसीतापुरसीतापुर

रामगढ़ चीनी मिल ने एक सप्ताह के गन्ने का 18.28 करोड़ रूपये किया ट्रांसफर

रामगढ़ चीनी मिल ने एक सप्ताह के गन्ने का 18.28 करोड़ रूपये किया ट्रांसफर

सीतापुर। विकास खण्ड गोंदलामऊ क्षेत्र के रामगढ़ में स्थित डालमिया चीनी मिल रामगढ़ ने किसानों को बड़ी राहत दी है। मिल ने 10 से 16 फरवरी 2025 के बीच खरीदे गए गन्ने का भुगतान कर दिया है। कुल 18 करोड़ 28 लाख रुपए किसानों के खातों में ट्रांसफर किए गए हैं।

चीनी मिल के यूनिट हेड आगा आशिफ बेग ने किसानों से महत्वपूर्ण अपील की है। उन्होंने कहा कि किसान केवल गुणवत्तापूर्ण गन्ने की आपूर्ति करें। गन्ना साफ-सुथरा और ताजा होना चाहिए। आगोला, जड़, पत्ती और रेडरॉट रोग से मुक्त गन्ना ही स्वीकार किया जाएगा।

बेग ने किसानों को सलाह दी है कि वे कोल्हू क्रेशर की बजाय सीधे चीनी मिल में गन्ना आपूर्ति करें। इससे उनका बेसिक कोटा मजबूत होगा। उन्होंने किसानों से पौधा गन्ने में नियमित सिंचाई करने का आग्रह किया है। साथ ही उन्नतशील गन्ना प्रजातियों की अधिक से अधिक बुवाई करने की सलाह दी है।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page