राम सुचित्र अर्कवंशी बने मंत्री प्रतिनिधि, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
हरदोई। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के शीर्ष नेतृत्व ने संगठन को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से राम सुचित्र अर्कवंशी को जनपद हरदोई के लिए (मंत्री ओम प्रकाश राजभर) का आधिकारिक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति का पत्र पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर द्वारा जारी किया गया।
नियुक्ति की घोषणा के बाद राम सुचित्र अर्कवंशी जब हरदोई स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे तो उनका भव्य स्वागत किया गया। सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील अर्कवंशी ने कार्यकर्ताओं के साथ उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर तथा माला पहनाकर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर आयोजित स्वागत समारोह में प्रधान राकेश, प्रधान प्रत्याशी बागी तिवारी, प्रधान देवराज, संस्कृति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संजय अर्कवंशी, अशोक अर्कवंशी, बीडीसी अक्षय अर्कवंशी, युवा मंच के जिला अध्यक्ष पुनीत अर्कवंशी, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप अर्कवंशी, विनोद अर्कवंशी, पवन अर्कवंशी, शोभित अर्कवंशी, विनय कुमार अर्कवंशी, रितेश सिंह अर्कवंशी, रजनीश सिंह अर्कवंशी, सौरभ सिंह अर्कवंशी, दयाराम सिंह अर्कवंशी, नत्थूलाल कैथवार, रामलड़ेते कैथवार, जिला उपाध्यक्ष राकेश अर्कवंशी, जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार अर्कवंशी, विधानसभा अध्यक्ष कृष्णकांत अर्कवंशी सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राम सुचित्र अर्कवंशी को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन जनपद हरदोई में और अधिक मजबूत होगा। समारोह का माहौल उत्साहपूर्ण रहा तथा कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया।


