Surya Satta
उत्तर प्रदेश

कसमंडा में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित हुआ विकास एवं जनकल्याण कार्यक्रम

सीतापुर।  केंद्र सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास खंड कसमंडा परिसर में “विकास के, जनकल्याण के – संकल्प से सिद्धि तक, विकसित भारत की ओर” विषयक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना तथा उनके प्रभाव का व्यापक प्रचार-प्रसार करना था।
कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) द्वारा विभिन्न स्वयं सहायता समूहों, संस्थाओं एवं संगठनों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) पवन सिंह चौहान ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए लोगों से उनका अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सीएफएल कसमंडा के केंद्र प्रबंधक मनोज कुमार ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए सीएफएल की गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी एमएलसी को दी। श्री चौहान ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) एवं सुकन्या समृद्धि योजना के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा इन योजनाओं से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान एमएलसी पवन सिंह चौहान ने सीएफएल कसमंडा के केंद्र प्रबंधक मनोज कुमार को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए भगवान गणेश जी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सरकार की विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page