चक्रवर्ती सम्राट राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव राजभर की मनाई गई 1016वीं जयंती
सीतापुर। हरदोई के पदाधिकारियों ने सुभा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय ओमप्रकाश राजभर के निर्देशानुसार सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा चक्रवर्ती सम्राट सुहेलदेव राजभर जी की जयंती इमलिहाबाग संडीला स्थित जनसंपर्क कार्यालय में मनाई गई। जयंती कार्यक्रम मे हरदोई जनपद के समस्त सम्मानित पदाधिकारीगण राष्ट्रीय कमेटी, प्रदेश कमेटी, मण्डल, जिला, विधानसभा, ब्लाक,नगर पंचायत,नगर पालिका परिषद व समस्त प्रकोष्ठों के समस्त पार्टी के पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से रही।
कार्यक्रम के मुख्यातिथि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी राष्ट्रीय प्रवक्ता पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सुनील अर्कवंशी ने दीप प्रज्वलित करते हुए माल्यर्पण किया एवं सभी पदाधिकारियों ने महाराजा जी की प्रतिमा पर पर माल्यर्पण करते हुए पुष्प अर्पित करें। मुख्यातिथि ने बताया भारत की भूमि पर जन्म लेने वाले महान यौद्धा जो कभी रणभूमि मे हारे नही और समाज मे सभी को साथ लेकर चले थे प्राचीन काल में कौशल देश की दूसरी राजधानी श्रावस्ती के सम्राट, प्रजा पालक चक्रवर्ती सम्राट राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव राजभर की 1016वीं जयंती पर शत-शत नमन करते हुए प्रतिवर्ष की भांति आज हम सबने एक जुट होकर महाराजा को याद किया और उनकी जीवनी पर चर्चा की।
साथ ही राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्य प्रवक्ता श्री अरुण राजभर की गरिमामई उपस्थिति में दिनांक 10 फरवरी 2025 को संडीला विधानसभा के अंतर्गत भरावन ब्लॉक के ग्राम सारंगपुर में होने वाली जन चौपाल को सफल बनाए जाने हेतु कार्ययोजना पर चर्चा भी हुई जिसके लिए आप सभी सम्मानित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी की उपस्थिति मौजूद रहे।
कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष राजीव अर्कवंशी के नेतृत्व में किया गया इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव यादव,मंत्री प्रतिनिधि धर्मसिंह अर्कवंशी, प्रदेश सचिव राममूर्ती अर्कवंशी,संडीला विधानसभा अध्यक्ष नीरज अर्कवंशी, जि०अ० आईटी सेल बी एम रोहित अर्कवंशी, जि०अ० अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ कादिर अहमद, विधानसभा प्रमुख महासचिव रोहित अर्कवंशी, आलोक अर्कवंशी साथ ही तमाम कार्यकता मौजूद रहे।