भाजपा की नैया को बीच धारे में डूबा के भागीदारी संकल्प मोर्चा की बनायेगे सरकार : डॉ अरविंद राजभर
लखनऊ। रविवार को लखनऊ में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान संगठन विस्तार एव आगामी विधानसभा चुनावी पर चर्चा की गई।
ओमप्रकाश राजभर ने संगठन के विस्तार को लेकर सभी पार्टी के पदाधिकारियों को दी हिदायत
लखनऊ स्थित पशुपति अपार्टमेंट में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने संगठन के विस्तार को लेकर सभी पार्टी के पदाधिकारियों को हिदायत देते हुए कहां कि अपना बूथ सबसे मजबूत करिए तभी आने वाले विधानसभा चुनाव में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की सरकार बनेगी और अपने हक और अधिकार की लड़ाई लड़ी जाएगी। शोषित, वंचित ,गरीब, किसान की आवाज सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी है।

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि मैं जितना अपने बूथ अध्यक्ष का सम्मान करता हूं उतना ही अपने प्रदेश के नेता राष्ट्रीय नेता का भी सम्मान करता हूं हमारे लिए काम करने वाला सर्वप्रिय है।
इस दौरान राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ अरविंद राजभर ने कहा आने वाले विधानसभा चुनाव में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा गठित भागीदारी संकल्प मोर्चा की सरकार बनेगी और बिजली पानी शिक्षा सब फ्री किया जाएगा आने वाले 2022 चुनाव में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी भाजपा की नैया को बीच धारे में डूबा के भागीदारी संकल्प मोर्चा का सरकार बनाएगा।

राष्ट्रीय सचिव शक्ति सिंह उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सुनील अर्कवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव सिंह, प्रदेश महासचिव योगेंद्र सिंह अर्कवंशी प्रदेश सचिव राममूर्ति सिंह अर्कवंशी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी एम पी सिंह अर्कवंशी, मेरठ मंडल अध्यक्ष बागपत कोऑर्डिनेटर सत्येंद्र विक्रम सिंह, मेरठ मंडल महासचिव जैनेंद्र प्रताप सिंह अर्कवंशी सहित पार्टी के पश्चिमी संगठन के सभी बड़े पदाधिकारी कार्यकारी सदस्य मौजूद रहे।
