Surya Satta
उत्तर प्रदेशलखनऊ

पूर्ण मनोयोग व समर्पण के भाव के साथ हम सबको समाज हित में करना पड़ेगा कार्य : ओपी सिंह अर्कवंशी

लखनऊ। रविवार को लखनऊ के आदर्श नगर दुबग्गा स्थित संगीता विद्यालय परिसर में अखिल भारतीय अर्कवंशी क्षत्रिय महासंघ ट्रस्ट भारत के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आहूत की गई । इस बैठक में मुख्य रूप से अर्कवंशी समाज को आगे कैसे बढ़ाया जाय, शिक्षा के स्तर को कैसे सुधारा जाए, सामाजिक जीवन कैसे उच्च स्तर पर पहुंचाया जाए इस पर विचार विमर्श किया गया।

इस दौरान अखिल भारतीय अर्कवंशी क्षत्रिय महासंघ ट्रस्ट भारत ने कहा कि संगठन को गति देने के लिए पुन: पूर्ण मनोयोग व समर्पण के भाव के साथ हम सबको समाज हित में कार्य करना पड़ेगा। हम सबको गांवों छोटी छोटी सभाओं के माध्यम से पुनः जनजागरण करना है। उस के लिए इस बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के साथ विचार विमर्श किया गया है सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सहमति से यह तैय किया गया है कि छोटी छोटी सभाओं के साथ प्रदेश व देश स्तर पर एक बड़ी सामाजिक महासभा का आयोजन किया जाना है। जिसकी तैयारी के लिए आगामी 21 जनवरी की बैठक में निर्धारण किया गया है।

इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री ओमप्रकाश अर्कवंशी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सत्य पाल अर्कवंशी, कानूनी सलाहकार युगराज सिंह अर्कवंशी, सलाहकार भीम सिंह अर्कवंशी, यदुनाथ सिंह अर्कवंशी, राजेन्द्र  अर्कवंशी, नानक सिंह अर्कवंशी, मदन पाल सिंह अर्कवंशी, सुखलाल अर्कवंशी, कैलाश चन्द्र अर्कवंशी, विनोद कुमार अर्कवंशी, नरेशचंद्र अर्कवंशी, विशाल अर्कवंशी, अनिल अर्कवंशी, कौशलेंद्र अर्कवंशी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page