Surya Satta
उत्तर प्रदेश

राजू भुर्जी और नन्हे सिंह को संदना पुलिस ने किया गिरफ्तार, 8 अप्रैल को कोर्ट में पेशी

 

सीतापुर। थाना संदना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। SC/ST एक्ट कोर्ट सीतापुर द्वारा जारी NBW के तहत यह गिरफ्तारी की गई है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में राजू भुर्जी (पुत्र रामसनेही) और नन्हे सिंह उर्फ योगेश सिंह (पुत्र राम सिंह) शामिल हैं। दोनों ग्राम संदना के निवासी हैं। यह मामला वर्ष 2004 के एक पुराने केस से जुड़ा है, जिसमें धारा 304, 34, 504 IPC और SC/ST एक्ट की धारा 3(2)V के तहत मामला दर्ज है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को कस्बा संदना से सुबह 9:11 बजे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी में उप-निरीक्षक अशोक कुमार ओझा के नेतृत्व में कांस्टेबल विनोद चाहर और कांस्टेबल शिवशंकर गुप्ता की टीम शामिल रही। दोनों आरोपियों को 8 अप्रैल को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page