केसरी प्रसाद पाण्डेय जी को हिंदी सेवी सम्मान प्रदान किया : कवि संगम त्रिपाठी
मध्यप्रदेश। संस्कारधानी जबलपुर के सशक्त रचनाकार केसरी प्रसाद पाण्डेय जी को हिंदी सेवी सम्मान कवि संगम त्रिपाठी संस्थापक प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा व गणेश श्रीवास्तव प्यासा जबलपुरी संस्थापक सशक्त हस्ताक्षर संस्था ने प्रदान किया।
केसरी प्रसाद पाण्डेय ‘ वृहद’ जी का विद्यार्थी जीवन से ही हिंदी के प्रति गहरा लगाव रहा। उनका कथन है कि हिंदी में वही सोंधी-सोंधी महक है जो देश की माटी में हैं। हिंदी की दशा/दिशा दर्शाता उनका कविता संग्रह – हिन्दी वृहदावली का प्रकाशन उनके हिंदी प्रेम को दर्शाता है।
कवि संगम त्रिपाठी ने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि केसरी प्रसाद पाण्डेय जी हिंदी के प्रचार-प्रसार में सतत प्रेरणादायक कार्य कर रहे हैं व उनके हिंदी के प्रति समर्पण भाव को देखते हुए उन्हें हिंदी सेवी सम्मान प्रदान किया है। केसरी प्रसाद पाण्डेय जी कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे है उनके स्वस्थ होने की हम कामना करते हैं। गणेश श्रीवास्तव प्यासा जबलपुरी ने कहा कि हिंदी के सच्चे भक्त को सम्मानित कर हम स्वयं को गौरवान्वित अनुभव करते है। इस अवसर पर नंदिनी प्रसाद पांडे व पुष्पेंद्र अग्निहोत्री उपस्थित रहे।