Surya Satta
सीतापुर

पत्रकार को पितृ शोक, दी गई श्रद्धांजलि 

 

सीतापुर। प्रतिष्ठित अखबार के पत्रकार रोहित त्रिपाठी के पिता विनोद त्रिपाठी का गुरुवार को निधन हो गया। वह 56 वर्ष के थे। विनोद त्रिपाठी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में चल रहा था।

विकास खंड गोंदलामऊ के संदना गांव के रहने वाले विनोद त्रिपाठी एक प्रगतिशील किसान थे। उन्होंने अपने पीछे एक बड़ा परिवार छोड़ा है। उनके व्यवहार को लेकर सभी का कहना है कि वह बेहद मृदुभाषी स्वभाव के व्यक्ति थे।

पत्रकार समुदाय से आलोक त्रिपाठी, अखिलेश मिश्रा, मदन पाल सिंह, संजय अर्कवंशी, राजेन्द्र अवस्थी और सुनील सिंह अर्कवंशी ने दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम संस्कार में भाजपा के संदना अध्यक्ष सुरेंद्र अवस्थी, कल्ली मंडल अतुल, गोंदलामऊ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुनेंद्र अवस्थी, दिलीप मिश्रा और विजय त्रिपाठी सहित सैकड़ों लोगों ने अंतिम दर्शन किए।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page