Surya Satta
हरदोई

देश में चौथे स्तंभ के प्रतिनिधि भी नहीं सुरक्षित: सुनील अर्कवंशी  

हरदोई। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी(SBSP) के प्रदेश अध्यक्ष सुनील अर्कवंशी(sunil rajvanshi) शनिवार को हरदोई)(hardoi) गोपामाऊ(gopamau) विधान सभा क्षेत्र के पिहानी में लोगो से जन संपर्क किया. पिहानी स्थिल लखनऊ हॉस्पिटल में पंकज सिंह अर्कवंशी ने प्रदेश अध्यक्ष का माला पहनाकर जोरदार स्वागत(welcome)किया.

सरकार का रवैया है तानाशाह पूर्ण: सुनील अर्कवंशी

 सुभासपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील अर्कवंशी ने पंकज अर्कवंशी को युवा मंच का मंडल महासचिव मनोनीत किया गया. प्रदेश अध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज देश के चौथे स्तंभ के प्रतिनिधि भी सुरक्षित नहीं हैं. सरकार का रवैया पूरी तरह से तानाशाह पूर्ण है. उन्होंने कहा आने वाले वर्ष 2022 में भागीदारी संकल्प मोर्चा के बिना किसी सरकार नहीं बनेगी.
उन्होंने सरकार पर जमकर निशाना साधा. पिहानी पहुचे सुभासपा के प्रदेश अध्यक्ष के काफिले में दर्जनों गाड़ियों सामिल थी. इस दौरान लोगों द्वारा जगह जगह उनका जोरदार स्वागत किया गया. इस पश्चात वह चपरतला स्थिति एक कार्यक्रम में पहुंचे और जन चौपाल लगाकर लोगो को जागरूक किया गया.
सदस्यता दिलाने का भी कार्य किया ओर पार्टी की नितियो को बताते हुए  पिहानी नगर,चठिया तिराहा , शहद्दात नगर, मग्रापुर, अमिन्नगर, साथ में प्रदेश उपाध्यक्ष  संजीव यादव, प्रदेश सूचना प्रभारी मोहित अर्कवंशी,जिला अध्यक्ष  सुनील अर्कवंशी ,जिला अध्यक्ष युवा मंच पुनीत अर्कवंशी,जिला उपाध्यक्ष रामू यादव ,गोपामऊ विधान सभा अध्यक्ष पवन कुशवाहा मनोज अर्कवंशी  विनोद अर्कवंशी, मुन्ना अर्कवंशी, अक्षय अर्कवंशी,उमाकांत अर्कवंशी,देव अर्कवंशी,पंकज अर्कवंशी,संजय अर्कवंशी,धीरज अर्कवंशी, विनोद अर्कवंशी आदि लोग मौजूद रहे.

Leave a Reply

You cannot copy content of this page