Surya Satta
सीतापुर

कार्यकर्ता के सम्मान से कोई समझौता नहीं:-सुनील अर्कवंशी

 

सीतापुर। पिसावां विकास खण्ड क्षेत्र के शिवराजपुर गांव स्थित राम-जानकी मंदिर परिसर में सुभासपा के कार्यकर्ताओं द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन उमाकांत अर्कवंशी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील अर्कवंशी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि शोषित पीड़ित समाज की आवाज को बुलंद करने वाले नेता ओमप्रकाश राजभर आज अपनी पहचान के लिए जाते हैं उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान उनके लिए सर्वोपरि है अपने किसी भी कार्यकर्ता के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ आम आदमी को मिल रहा है सरकार सर्व समाज के लिए काम कर रही है पात्रों को प्रधानमंत्री आवास बिना किसी भेदभाव के सरकार ने सभी को देने का किया है आगे भी करती रहेगी उन्होंने कहा कि आज सुभासपा बड़े दल के रूप में उभरी है हमेशा सर्व समाज के हित की बात करने वाले हमारे नेता ओमप्रकाश राजभर ने आज समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच कर जारूक कर उनके हक और इंसाफ की बात की हैं।

इस दौरान प्रदेश सचिव संजीव यादव, प्रदेश महासचिव संजय अर्कवंशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मदन पाल सिंह अर्कवंशी, हरदोई के जिलाध्यक्ष धर्म सिंह अर्कवंशी, जिला उपाध्यक्ष हरदोई उमाकांत अर्कवंशी, पूर्व प्रधान बच्चू लाला, महतनिया के प्रधान दाताराम अर्कवंशी, जुमुका प्रधान आदित्य सिंह अर्कवंशी, चौकनिया के प्रधान वचान सिंह अर्कवंशी, रूरा प्रधान केशवराम अर्कवंशी, करमलकुइयां शुकुल कुमार अर्कवंशी, कुइयांखेडा राम कुमार अर्कवंशी, बेहडा जोरावर लालता प्रसाद अर्कवंशी, कुकुरगोती ब्रहनादीन अर्कवंशी, पिचपरिया के प्रधान अखिलेश सिंह अर्कवंशी, अमरैया कुलदीप सिंह अर्कवंशी, नेवादा प्रेमशंकर अर्कवंशी, बृजलाल अर्कवंशी, सर्वेश कुमार अर्कवंशी, बच्चू सिंह अर्कवंशी, अनूप सिंह अर्कवंशी, राकेश सिंह अर्कवंशी, विनोद सिंह अर्कवंशी, हेमपाल सिंह अर्कवंशी, पृथ्वी पाल सिंह अर्कवंशी, रामराखन अर्कवंशी, होती प्रसाद अर्कवंशी, सुधीर कुमार अर्कवंशी, सुरेश कुमार अर्कवंशी, रामसेवक, शिव सिंह अर्कवंशी, राकेश अर्कवंशी सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता व भारी संख्या में ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page