Surya Satta
उत्तर प्रदेश

अखिल भारतीय अर्कवंशी क्षत्रिय महासंघ ट्रस्ट भारत की विचार गोष्ठी का आयोजन

लखनऊ। शनिवार को अखिल भारतीय अर्कवंशी क्षत्रिय महासंघ ट्रस्ट भारत की विचार गोष्ठी जनता कम्प्लेक्स बुधेश्वर चौराहा लखनऊ मे संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ओ. पी. सिंह अर्कवंशी ने की।
बैठक मे मुख्य अतिथि पंजाब प्रान्त के प्रदेश अध्यक्ष श्री राम खेलावन अर्कवंशी जी का संगठन के पदाधिकारियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
इस विचार गोष्ठी मे संगठन व समाज को सही दिशा में विकास कैसे किया जाय समाज मे शिक्षा एवं रोजगार को कैसे बढ़ाया जाये एवं संगठन व राजनीति मे क्या अंतर है व सामाजिक संगठन क्यों जरुरी है इस पर विचार किया गया।
बैठक में श्री राम भजन अर्कवंशी (रा. मुख्य सलाहकार ), एडवोकेट श्री युवराज सिंह अर्कवंशी (रा. मुख्य विधि सलाहकार ) श्री भीम सिंह अर्कवंशी (रा. सलाहकार ), नानक सिंह अर्कवंशी (रा. उपाध्यक्ष ), श्री राम अवतार अर्कवंशी (रा. सलाहकार ), पियूष सिंह अर्कवंशी (रा कोर्डिनेटर ), यदुनाथ सिंह अर्कवंशी (रा उपाध्यक्ष ), राम अवतार अर्कवंशी (ब्लाक अध्यक्ष मल्लावा ), उमेश चंद्र अर्कवंशी ( प्रदेश उपाध्यक्ष उ प्र ),सत्यपाल अर्कवंशी (रा कोषाध्यक्ष ),सत्यम सिंह व प्रशांत अर्कवंशी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page