Surya Satta
राजनीतिसीतापुर

मदन पाल सिंह अर्कवंशी सुभासपा के पुनः बने प्रदेश मीडिया प्रभारी

 

सीतापुर। सुहेलदेव भारती समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष/ उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की उपस्थिति में लखनऊ के चारबाग में स्थित रविन्द्रालय आडोटोरियम कामन हाल में सीतापुर जनपद के तेरवा गांव निवासी मीडिया क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले मदन पाल सिंह अर्कवंशी को सुहेलदेव भारती समाज पार्टी का एक पुनः प्रदेश मीडिया प्रभारी (मुख्य कमेटी) नियुक्त किया गया है।

श्री अर्कवंशी को सुभासपा का प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर उनके प्रशंसकों में खुशी की लहर है। मदन पाल सिंह अर्कवंशी सीतापुर के रहने वाले हैं और मीडिया जगत से जुड़े हुए हैं। सुनील अर्कवंशी, योगेश सिंह अर्कवंशी, इन्द्र प्रताप सिंह, संजय अर्कवंशी, अखिलेश मिश्रा, विश्वनाथ प्रताप सिंह, अलोक राठौर, अम्बीश राठौर, राजेश अर्कवंशी, रमेश सिंह , सुनील गुप्ता, सुभम दीक्षित, राजेन्द्र सिंह, रवी मिश्रा, रोहित त्रिपाठी आदि लोगों ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page