साहित्यकार पद्म कांत शर्मा” प्रभात” को ” निशंक साहित्य सम्मान से किए गए सम्मानित
सीतापुर। उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान एवं डॉ लक्ष्मी शंकर मिश्र निशंक अध्ययन संस्थान की ओर से लखनऊ में आयोजित 104 वीं निशंक जयंती के अवसर पर सुप्रसिद्ध साहित्यकार कवि व संचालक पद्म कांत शर्मा” प्रभात” को दीर्घकालिक साहित्य सेवाओं व संचालन दक्षता के लिए” डॉ लक्ष्मी शंकर मिश्र “निशंक’ साहित्य सम्मान” से सम्मानित किया गया.
इनके इस सम्मान पर क्षेत्रीय सांसद राजेश वर्मा, रेखा वर्मा, ,एमएलसी पवन सिंह चौहान, पूर्व एमएलसी भारत त्रिपाठी ,राकेश सिंह पूर्व एमएलसी, निर्मल वर्मा, पूर्व विधायक अजित मेहरोत्रा, रामपाल यादव, दिनेश चंद्र पांडेय, कमलेश मृदु राम कृष्ण पांडेय , डॉ सरला अवस्थी , संदीप सरस वृन्दारक नाथ मिश्र ,शमीम कौसर , सिराज अहमद, आशीष मिश्रा मोहित जायसवाल,व तेज सिंह आदि सहित साहित्यकारों पत्रकारों और बुद्धिजीवियों ने हर्ष व्यक्त किया तथा बधाई दी.