Surya Satta
उत्तर प्रदेश

तेरवा महादेव मंदिर में कांवरियों पर की पुष्प वर्षा, विकास कार्यों का लिया जायजा

सीतापुर। सिधौली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक मनीष रावत ने सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों का दौरा किया। उन्होंने तेरवा महादेव घाट स्थित मंदिर में कांवरियों का पुष्प वर्षा से स्वागत किया।

तेरवा गांव से रविवार को 151 कांवरिए हरदोई के राजघाट से जल लेकर लौटे। उन्होंने तेरवा महादेव बाबा मंदिर में जलाभिषेक किया। विधायक रावत ने बेरसापुर स्थित बालेश्वर महादेव धाम में पूजा की। यहां पर्यटन विभाग से 2 करोड़ 25 लाख रूपये से हो रहे विकास कार्यों का निरीक्षण कर जेई को गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के निर्देश दिए।
विधायक ने रसूलपना के मानेश्वर महादेव धाम में पूजा-अर्चना की। वहीं पर्यटन विभाग से पास हुए 1 करोड़ की धनराशि से होने वाले स्थान का निरीक्षण किया। वहीं तेरवा गांव के महादेव बाबा मंदिर में शिवलिंग पर दूध, जल और बेलपत्र चढ़ाए। महेशपुर गांव स्थित महेशनाथ मंदिर में दर्शन किए। यहां भी पर्यटन विभाग से 1 करोड़ 3 लाख की लागत से हो रहे विकास कार्यों का जायजा लिया।
कार्यक्रम में पर्यटन विभाग के जेई इरफान सिद्दीकी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सर्वेश रावत, यतीन्द्र नाथ धनगर, तेरवा प्रधान प्रतिनिधि सुरेन्द्र अर्कवंशी, सूर्य बक्स सिंह, सर्वेश मिश्रा, योगेन्द्र सिंह, मदन पाल सिंह अर्कवंशी, भानु प्रताप सिंह, सुशील अवस्थी, जीतेन्द्र सिंह, इन्द्र प्रताप सिंह, संतोष सिंह,  मौजूद रहे।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page