मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा ने गरीबों को बांटे कंबल
लखनऊ : भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अजेंद्र तिवारी उर्फ अज्जू भईया ने बढ़ रहे ठंड के बचाव के लिए अपने मंडल के कुछ लोगों को अपने आवास पर कंबल वितरित किए हैं. जैसे-जैसे ठंड बढ़ती जा रही है वैसे वैसे ही रोडो एवं फुटपाथ के किनारे एवं गरीब व्यक्ति के लिए आफत ही बढ़ती जा रही है.
आवास ना होने की वजह से उनको फुटपाथ के किनारे इनको सोना पड़ता है रात की तेज हवाएं एवं बढ़ती ठंड के वजह से कई लोगों की ठंड के वजह से जान भी जा चुकी है जिस को मद्देनजर रखते हुए आज किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष कल्ली के राजेंद्र तिवारी ने अपने मंडल के कुछ लोगों को अपने आवास पर कंबल वितरित किए हैं वहीं क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह कार्य बहुत ही सराहनीय है. इस मौके पर मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा अजेंद्र तिवारी के साथ भाजपा एवं क्षेत्र के कई निवासी गण मौजूद रहे.