Surya Satta
उत्तर प्रदेश

डालमिया चीनी मिल ने एक सप्ताह में 16.71 करोड़ रुपए किए ट्रांसफर

 

सीतापुर। रामगढ़ स्थित डालमिया चीनी मिल ने किसानों को बड़ी राहत दी है। मिल ने 17 से 23 मार्च के बीच खरीदे गए गन्ने का भुगतान कर दिया है। कंपनी ने किसानों के खातों में 16 करोड़ 71 लाख रुपए ट्रांसफर किए हैं।

चीनी मिल के यूनिट हेड आगा आसिफ बेग ने किसानों से महत्वपूर्ण अपील की है। उन्होंने कहा कि किसान मिल को केवल गुणवत्तापूर्ण गन्ने की आपूर्ति करें। गन्ना साफ-सुथरा और ताजा होना चाहिए। आगोला, जड़, पत्ती और रेडरॉट रोग से मुक्त गन्ना ही स्वीकार किया जाएगा।

बेग ने किसानों को सलाह दी है कि वे कोल्हू क्रेशर की बजाय सीधे चीनी मिल में गन्ना आपूर्ति करें। इससे उनका बेसिक कोटा मजबूत होगा। उन्होंने किसानों से पौधा गन्ने में नियमित सिंचाई करने का आग्रह किया है। साथ ही उन्नतशील गन्ना प्रजातियों की अधिक से अधिक बुवाई करने की सलाह दी है।

Leave a Reply

<p>You cannot copy content of this page</p>