व्यापार मंडल सदैव व्यापारी हितो की रक्षा करने का करेगा काम: मोहित जायसवाल
सीतापुर। सीतापुर के सांडा में व्यापारी हितों की रक्षा के लिए व्यापार मंडल संगठन के लिए पदाधिकारियों का मनोनयन हुआ.
सांडा में व्यापार मंडल का हुआ गठन
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला प्रभारी मोहित जायसवाल, बिसवां व्यापार मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष पवन रस्तोगी, तहसील प्रभारी बरिंदर सिंह (रिंकल भैया) महामंत्री लकी श्रीवास्तव के द्वारा आज सांडा में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का मनोनयन कर व्यापारियों का एक मजबूत संगठन खड़ा किया गया. जिला प्रभारी मोहित जायसवाल ने कहा कि व्यापार मंडल सदैव व्यापारी हितो की रक्षा करने का काम करेगा. संगठन व्यापारियों के मान सम्मान के लिए सदैव साथ रहेगा.
सांडा व्यापार मंडल संगठन के लिए अध्यक्ष पद पर विनोद तिवारी, विशाल गुप्ता उपाध्यक्ष, कृष्णाकांत कांत गुप्ता उपाध्यक्ष, उमेश जायसवाल उपाध्यक्ष, श्रवण सेठ कोषाध्यक्ष, विनय अवस्थी उपाध्यक्ष, दिनेश गुप्ता महामंत्री वही युवा व्यापार मंडल संगठन के लिए अध्यक्ष धीरज जायसवाल, प्रभारी अनुपम जायसवाल, युवा प्रभारी अरुण मिश्रा, उपाध्यक्ष शिवम मिश्रा (मोनू), कोषाध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष आरिफ अंसारी, उपाध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, उपाध्यक्ष विकास जायसवाल, महामंत्री संतोष कुमार और संयुक्त व्यापार मंडल के मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार श्रीवास्तव का मनोनयन हुआ.

व्यापार मंडल के सभी मनोनीत पदाधिकारियों के मनोनयन पर सांडा के व्यापारी मोलहे राम, सोनू मिश्रा, शुभम गुप्ता, पुष्पेन्द्र वर्मा, सुरेंद्र गुप्ता, प्रभाकर,शशिकांत वर्मा, शिवराज यादव, मुन्नू सेठ, रामजी गुप्ता, रमाकांत जयसवाल, स्वतंत्र गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, अदित्य गुप्ता, अवधेश, राहुल वर्मा, सुशील वर्मा, अश्वनी गुप्ता, डॉ बंगाली, रवि सैनी, रामलखन भार्गव, अखिलेश श्रीवास्तव, हरि मोहन श्रीवास्तव,मनोज सैनी, दीवाना रस्तोगी, आनन्द सैनी, मोनू रस्तोगी, कमलेश गुप्ता, नैमिष गुप्ता आदि ने हर्ष व्यक्त किया है.
Share this:
- Share on X (Opens in new window) X
- Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
- Print (Opens in new window) Print
- Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn

