गम और खुशीयों का दौर, आना जरूरी है जीवन में, क्योंकि हर्ष और विषाद, हैं जरूरी सफल जिंदगी के लिए
( दिनेश प्रसाद सिन्हा, साउथ अफ्रीका से)
गम और खुशीयों का दौर,
आना जरूरी है जीवन में।
क्योंकि हर्ष और विषाद,
हैं जरूरी सफल जिंदगी के लिए।।
वैशाखी ताप और सावन की बाढ,
आना जरूरी है जीवन में।
क्योंकि घूप और छाँव,
हैं जरूरी सफल जिंदगी के लिए।।
शुष्क और हरियाली का चक्र,
आना जरूरी है जीवन में।
क्योंकि पतझड और बंसत,
हैं जरूरी सफल जिंदगी के लिए।।
रात की रागनी और रवि लालीमा
आना जरूरी है जीवन में
क्योंकि रात और दिन,
हैं जरूरी सफल जिंदगी के लिए।।
प्रवट बालियाँ और पुष्प कलियाँ,
आना जरूरी है जीवन में।
क्योंकि गेहूँ और गुलाब,
हैं जरूरी सफल जिंदगी के लिए।।
पुस्तक ज्ञान और कलम लेखनी,
आना जरूरी है जीवन में।
क्योंकि ज्ञान और विज्ञान,
हैं जरूरी सफल जिंदगी के लिए।।
अच्छाई और बुराई के दिन,
आना जरूरी है जीवन में।
क्योंकि सफलता और असफलता,
हैं जरूरी सफल जिंदगी के लिए।।
सुर्दशन चक्र और कृष्ण बांसुरी,
आना जरूरी है जीवन में।
क्योंकि असंयम और संयम,
है जरूरी सफल जिंदगी के लिए।।