योगेन्द्र सिंह अर्कवंशी बने सुभासपा के सदस्यता प्रभारी
सीतापुर। सुहेलदेव भारती समाज पार्टी कार्यकारी की बैठक लखनऊ में हुई जिसमें प्रदेश संगठन की की समीक्षा बैठक हुई बैठक में संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर ने सदस्यता प्रभारी की नियुक्ति की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एनडीए गठबंधन में शामिल सुहेलदेव भारती समाज पार्टी के सुप्रीमो कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के दिशा निर्देश पर प्रदेश में सुभाषपा के के पदाधिकारी को संगठन पर कार्य करने के निर्देश दिए गए इसी के तहत पार्टी की सदस्यता कैसे आगे बढ़ाई जाए इस पर विचार विमर्श किया गया सीतापुर में पार्टी की सदस्यता को आगे बढ़ाने के लिए योगेंद्र सिंह अर्कवंशी को जिला सीतापुर , संजय अर्कवंशी को जनपद हरदोई व मनोज अर्कवंशी, को प्रदेश प्रभारी मध्यांचल का सदस्यता प्रभारी नियुक्त किया गया। योगेंद्र सिंह अर्कवंशी मिश्रिख विधानसभा के ग्राम शंकरपुर रामगढ़ के रहने वाले हैं।