काव्य श्री सम्मान 2022 से सम्मानित हुए साहित्यकार गुरुदीन वर्मा
पिण्डवाड़ा/राजस्थान : सिरोही जिले के पिण्डवाड़ा ब्लॉक के नांदिया ग्राम में नियुक्त शिक्षक एवं प्रसिद्ध साहित्यकार गुरुदीन वर्मा काव्य श्री सम्मान 2022 से सम्मानित किये गए हैं.
साहित्यकार वर्मा ने मीडिया को बताया कि उनको यह पुरस्कार दिव्य दर्शन भारती संस्था द्वारा उनके साहित्यिक क्षेत्र में विशेष कार्यों एवं उनके द्वारा स्वरचित 2850 रचनाओं को देखकर दिया गया.
ज्ञात हो कि वर्मा को इस पुरस्कार से पहले पहले भी कई नामी पुरस्कारों द्वारा साहित्यिक क्षेत्र में उनके कार्यों के आधार पर सम्मानित किया जा चुका है.
वर्मा को यह पुरस्कार मिलने पर विभिन्न साहित्यकारों एवं साथी शिक्षकों ने बधाई और शुभकामनाएं दी है। वर्मा बारां जिले के मूलनिवासी है.