यूपी महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्या ने किया सम्राट अशोक स्तंभ का अनावरण
सीतापुर। गोंदलामऊ क्षेत्र के सेमरी गांव में एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला। रविवार को बौद्ध विद्या मंदिर परिसर में सम्राट अशोक स्तंभ का अनावरण किया गया।
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या ने स्तंभ का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने सम्राट अशोक के जीवन और उनके शौर्य पर प्रकाश डाला।
यह कार्यक्रम सम्राट अशोक क्लब-भारत और जिला मौर्य कल्याण समिति की पहल पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विष्णु मौर्य, परमात्मा मौर्य और हरिश्चंद्र मौर्य समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के आयोजक महेंद्र मौर्य, अंकित मौर्य और नीरज मौर्य थे। सम्राट अशोक क्लब-भारत के राष्ट्रीय महासचिव हरिशचंद्र मौर्य भी इस विशेष अवसर पर मौजूद रहे।