नगर निकाय चुनाव में आर्थिक आधार पर ओबीसी को जबतक आरक्षण नही मिलेगा तबतक चलता रहेगा आंदोलन : डा अरविंद राजभर
लखनऊ : मंगलवार को दारूलशफा कांमन हाल ए ब्लॉक लखनऊ में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की मध्याचल कमेटी की समीक्षा बैठक की गई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर मौजूद रहे. बैठक की अध्यक्षता मध्याचल के प्रदेश अध्यक्ष अमरमणि कश्यप द्वारा की गई.
मुख्य अतिथि डा. अरविंद राजभर डा. अरविंद राजभर द्वारा आगामी चुनाव की तैयारी, संगठन विस्तार, सदस्य अभियान चलाने के निर्देश दिए. उन्होंने मध्याचल क्षेत्र में आने वाले हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर, लखनऊ सहित 24 जनपदों में संगठन विस्तार हेतु टीम 20 का गठन किया गया। यह टीम मध्याचल के सभी 24 जनपदों के गांव गांव में बैठके करके संगठन को मजबूत करने का जिमेदारी दी गई है. वही समीक्षा बैठक के उपरांत अधिवक्ता प्रकोष्ठ, अनुसूचित मोर्चा, युवा मोर्चा, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ तैयार की गई.
उन्होंने कहा नगर निकाय के चुनाव को लेकर के ओबीसी आरक्षण में जो घपलेबाजी की गई थी पार्टी ने यह निर्माण लिया हे जब तक ओबीसी का आरक्षण नगर निकाय के चुनाव में जब तक आर्थिक आधार पर ओबीसी का आरक्षण मिल नही जाता तब तक आंदोलन चलता रहेगा.
राष्ट्रीय अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ एडवोकेट राजेंद्र जायसवाल, राष्ट्रीय सचिव रमाकांत कश्यप, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील अर्कवंशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मदन पाल सिंह अर्कवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मध्याचल अमर मणि कश्यप, युवा मंच प्रदेश अध्यक्ष मध्याचल योगेंद्र अर्कवंशी, प्रदेश सचिव राममूर्ति अर्कवंशी, प्रदेश संगठन मंत्री युवा मंच राजीव अर्कवंशी, लखनऊ मंडल अध्यक्ष अभिनंदन सिंह, नितिन उपाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष युवा मंच लखनऊ सुजीत कश्यप, सीतापुर जिलाध्यक्ष कुलदीप रावत, जिलाध्यक्ष हरदोई धर्म सिंह अर्कवंशी, संजय सिंह सहित मध्याचल के पदाधिकारी मौजूद रहे.