Surya Satta
उत्तर प्रदेश

गोला गोकरननाथ उपचुनाव के स्टार प्रचारक बने केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर 

 

सीतापुर। गोला गोकरननाथ में उपचुनाव मैं भाजपा द्वारा स्टार प्रचारक घोषित किए गए केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद कौशल किशोर का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प माला पहनाकर उनका स्वागत किया आपको बता दें कि आज गोला गोकरण नाथ के उपचुनाव में भाजपा द्वारा स्टार प्रचारक घोषित किए जाने के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद कौशल किशोर लखनऊ स्थित अपने आवास से गोला गोकरननाथ में एक जनसभा को संबोधित करने जा रहे थे इस दौरान सिधौली कस्बे के विश्व में चौराहे पर दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद कौशल किशोर का जोरदार स्वागत किया.

 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प माला पहनाकर केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद कौशल किशोर का स्वागत किया इस दौरान सांसद कौशल किशोर ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के तहत काम कर रही है जिसकी वजह से पूरे प्रदेश में लोग भाजपा सरकार की तारीफ में कर रहे हैं डबल इंजन की भाजपा सरकार विकास को एक नई रफ्तार दे रही है अपराधियों में डर का माहौल बना है.

 

इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सिधौली आलोक त्रिपाठी किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी अतुल तिवारी ललित मिश्रा सचिन तिवारी चंद्रप्रकाश सिंह वंदन सिंह आशू तिवारी हिमांशु रावत उत्कर्ष शुक्ला अरुण मिश्रा बृजेश कुमार के साथ मोर्चा के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता गण मौजूद रहे.

Leave a Reply

You cannot copy content of this page