Surya Satta
उत्तर प्रदेश

96.88 लाख की लागत से पर्यटन विभाग ने किया जंगलीनाथ बाबा मंदिर परिसर का विकास, विधायक ने किया लोकार्पण

सीतापुर। गोंदलामऊ क्षेत्र में महाशिवरात्रि के अवसर पर एक महत्वपूर्ण विकास कार्य का लोकार्पण हुआ। बरताल गांव स्थित श्री जंगलीनाथ बाबा मंदिर परिसर में पर्यटन विभाग द्वारा किए गए विकास कार्य का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक रामकृष्ण ने किया।
विकास कार्य की कुल लागत 96.88 लाख रुपये है। इस अवसर पर विधायक रामकृष्ण ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन धर्मेन्द्र कुमार मधुर ने किया।
मेला मालिक रामगोपाल कश्यप गुड्डू के अनुसार, दो दिवसीय मेले का आयोजन किया गया है। यह मेला 27 फरवरी तक चलेगा। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख मछरेहटा मिथिलेश कुमारी भार्गव, गन्ना विकास समिति रामगढ़ के चेयरमैन रामगोपाल अवस्थी और भाजपा मंडल अध्यक्ष संदना सुरेन्द्र कुमार अवस्थी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
अवर अभियंता प्रतीक सिंह ने विकास कार्य की जानकारी दी। कार्यक्रम में कल्ली मंडल अध्यक्ष अतुल कुमार गौतम, पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी, गन्ना डायरेक्टर अरुण कुमार त्रिपाठी और बरताल ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आदित्य मिश्र जीतू सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page