Surya Satta
उत्तर प्रदेशराजनीतिलखनऊ

भारत को राष्ट्रवाद और विश्वगुरू का सपना दिखाने वाले आज अंतर्राष्ट्रीय बाजार में रूपये की ऐतिहासिक गिरावट पर साधे हुए चुप्पी: ओमप्रकाश राजभर

लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी(Suheldev Bharatiya Samaj Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर(Omprakash Rajbhar) ने बीजेपी को आड़े हाथों लिया. उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में रूपये की ऐतिहासिक गिरावट होने पर ट्वीट कर वर्तमान भाजपा सरकार को घेरने का काम किया है.
सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष/ पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा है भारत को तथाकथित राष्ट्रवाद और विश्वगुरू का सपना दिखाने वाले आज अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में रूपये की ऐतिहासिक गिरावट पर चुप्पी साधे हुए है, क्षद्म रूप को त्यागो हकीकत को स्वीकारोक्त प्रदान करो.
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश राजभर महगाई, बेरोजगारी, महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचार, भष्टाचार आदि मुद्दों पर वर्तमान भाजपा सरकार को लगातार घेरने का काम करते रहे है.

Leave a Reply

You cannot copy content of this page