Surya Satta
उत्तर प्रदेश

सण्डीला में महाराजा सल्हीय सिंह अर्कवंशी जी का स्मृति दिवस धूमधाम से मनाया गया

 

हरदोई। गुरुवार को सण्डीला नगर के संस्थापक अर्कवंशी समाज के कुल गौरव महाराजा सल्हीय सिंह अर्कवंशी जी का स्मृति दिवस बड़े ही हर्षोल्लास व श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय अर्कवंशी क्षत्रिय महासंघ ट्रस्ट, भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओ.पी. सिंह अर्कवंशी अपने पदाधिकारियों के साथ सण्डीला पधारे और उन्होंने महाराजा सल्हीय सिंह अर्कवंशी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि समारोह के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा बांगरमऊ रोड स्थित समदखेड़ा में ओम प्रकाश अर्कवंशी के कार्यालय पर संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन विस्तार के उद्देश्य से नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई तथा मनोनयन पत्र और मालाएँ पहनाकर उनका स्वागत किया गया।

बैठक में राकेश कुमार सिंह अर्कवंशी को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष, विमल सिंह अर्कवंशी को प्रदेश महामंत्री, अमरेंद्र कुमार अर्कवंशी को प्रदेश उपाध्यक्ष, तथा विशाल अर्कवंशी को जिला अध्यक्ष हरदोई घोषित किया गया। इसी क्रम में श्रीकांत अर्कवंशी को प्रदेश प्रचार मंत्री, उमेश चंद्र अर्कवंशी को प्रदेश उपाध्यक्ष, हरिराम अर्कवंशी को सह मंत्री, इंद्रजीत सिंह अर्कवंशी को जिला सचिव, वीरेंद्र सिंह को जिला उपाध्यक्ष व ब्लॉक उपाध्यक्ष माधवगंज, गोविंद सिंह को जिला उपाध्यक्ष, देवेंद्र अर्कवंशी को ब्लॉक सचिव माधवगंज तथा संदीप सिंह अर्कवंशी को ब्लॉक अध्यक्ष संडीला मनोनीत किया गया।

अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष ओ.पी. सिंह अर्कवंशी ने समाज में शिक्षा, संगठन और जागरूकता पर विशेष बल दिया तथा महाराजा सल्हीय सिंह के जीवन आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने महाराजा का अपमान करने वालों की कड़ी निंदा करते हुए समाज से ऐसे लोगों का मत द्वारा बहिष्कार करने की अपील भी की।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय संरक्षक शिव भगवान रघुनायक, रामपाल अर्कवंशी, राष्ट्रीय महामंत्री ओमप्रकाश अर्कवंशी, सुभासपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील अर्कवंशी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, रामनरेश आर्य, प्रदेश प्रभारी नानक सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यदुनाथ अर्कवंशी, कोषाध्यक्ष सत्यपाल अर्कवंशी, कृष्णकांत अर्कवंशी सहित बड़ी संख्या में अर्कवंशी बंधु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page