शेर ऐ अर्कवंशम फ़िल्म का अंतिम रोल को महाराजा सल्हीय सिंह के स्मारक स्थल पर किया गया सूट
हरदोई : संडीला कस्बा के डाक बंगला के समीप स्थित संडीला संस्थापक महाराजा सल्हीय सिंह अर्कवंशी के स्मारक स्थल पर फ़िल्म शेर ऐ अर्कवंशम का अंतिम रोल को सूट किया गया. इस दौरान फिल्म के कलाकारों सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे.
फिल्म के सह डारेक्टर अर्कवंशी शिवभगवान रघुनायक ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि हमारा समाज जो इस भारत भूमि का राजा रहा, चाहे महराजा तिलोकचंद अर्कवंशी रहे हो, चाहे महाराजा सल्हीय सिंह अर्कवंशी रहो हो, चाहे महाराजा मल्हीय सिंह अर्कवंशी रहे हो, चाहे महारानी भीमा देवी अर्कवंशी रही हो, हम इसी धरती पर राजा महराजा रहे. हमने मुगलों की दास्ता स्वीकार नही की. अपनी बहू बेटियों की इज्ज़त बचाने के लिए जंगलों, कंदराओं में चले गये. हम लोगों ने दास्ता नही स्वीकार की, आज भी हम लोग किसी की दास्ता नही स्वीकार करते है. हमारे पूरवज क्षत्रिय है हम लोग भी क्षत्रिय है इस क्षत्रिय समाज को प्रताड़ित किया गया.
हमारे समाज के नेताओं ने बताया कि हम लोग क्षत्रिय समाज के लोग है हमे भी सर उठाकर चलने का, स्वाभिमान से जीने का, मान सम्मान के साथ चलने का अधिकार है. हम लोग अपने ओट की कीमत को पहचाने तभी हमारा समाज आगे बढ़ेगा.
इस दौरान फिल्म के फ़िल्म शेर ऐ अर्कवंशम के डारेक्टर सिद्धार्थ सिंह, सह डारेक्टर अर्कवंशी शिवभगवान रघुनायक , अखिल भारतीय अर्कवंशी क्षत्रिय महासंघ ट्रस्ट/भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी सिंह अर्कवंशी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के संडीला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी/राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील अर्कवंशी, सत्य पाल अर्कवंशी, मदन पाल सिंह अर्कवंशी, ओम प्रकाश अर्कवंशी, ललित पाल सिंह अर्कवंशी, सत्यम सिंह, लाल जी अर्कवंशी, हरीराम अर्कवंशी, राम पाल सिंह अर्कवंशी, विमलेश कुमार, दीपक अर्कवंशी, तारा चन्द्र अर्कवंशी, कमल सिंह, रिन्कू अर्कवंशी, मोहित अर्कवंशी, विशाल सिंह अर्कवंशी, नन्द किशोर अर्कवंशी, डा. संतोष अर्कवंशी, राजेश अर्कवंशी, महेंद्र पाल सिंह अर्कवंशी, राजेंद्र कुमार अर्कवंशी, नरेंद्र अर्कवंशी, रामलखन अर्कवंशी, हरीराम अर्कवंशी, धर्म सिंह अर्कवंशी, नीतू सिंह, अनिल सिंह अर्कवंशी, सहित भारी संख्या में लोगों ने महाराजा सल्हीय सिंह अर्कवंशी की प्रतिमा(मूर्ति) पर माल्यर्पण पुष्प अर्पित किये. मौके पर भारी संख्या में सुरक्षा कर्मी भी मौजूद रहे.