प्रगतिशील सवर्ण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने सूर्यबक्श सिंह, सोशल मीडिया पर मिल रही बधाइयां, अभी तक नहीं हुई आधिकारिक घोषणा
सीतापुर। सीतापुर के वरिष्ठ भाजपा नेता सूर्यबक्श सिंह को प्रगतिशील सवर्ण महासंघ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा है। गुरुवार से सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई संदेश मिल रहे हैं। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक पत्र जारी नहीं किया गया है।
यह सब एमएलसी लालजी निर्मल के एक फेसबुक पोस्ट से शुरू हुआ। उन्होंने लखनऊ स्थित दारूल शफा कार्यालय में सूर्यबक्श सिंह से मुलाकात की जानकारी साझा की। इसके बाद से सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया।
सिधौली के भाजपा विधायक मनीष रावत ने भी फेसबुक पर सूर्यबक्श सिंह को बधाई दी। गोंदलामऊ के वर्तमान भाजपा मंडल अध्यक्ष सर्वेश रावत, श्रवण मिश्रा, ए के गुप्ता, हिमांशु सिसोदिया, पंकज कुमार और सुनील राज ने भी शुभकामनाएं दीं।
पूर्व जिलाध्यक्ष सीतापुर अचिंत मेहरोत्रा और पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर भी बधाई देने वालों में शामिल हैं। सूर्यबक्श सिंह पहले भाजपा के मंडल अध्यक्ष गोंदलामऊ रह चुके हैं।