Surya Satta
हरदोई

सपा सुभासपा प्रत्याशी सुनील अर्कवंशी ने एक दर्जन से अधिक गांवों में लोगों से किया जनसंपर्क  

हरदोई। सुभासपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील अर्कवंशी सपा सुभासपा गठबंधन से हरदोई जनपद की संड़ीला विधानसभा 161 से चुनाव मैदान में है. वह लगातार गांव गांव जाकर लोगों से जनसंपर्क कर रहे है, उन्हें संड़ीला विधानसभा क्षेत्र की जनता का भी भरपूर समर्थन भी मिल रहा है.
मंगलवार को संड़ीला विधानसभा से सपा सुभासपा प्रत्याशी सुनील अर्कवंशी ने विकास खण्ड भरावन क्षेत्र बीरपुर, कठौनी, कऊडिया, तेरवा, दुलानगर, इटहिली, फत्तेपुर, मझिगवां, भुलभुला सहित एक दर्जन से अधिक गांवों में पहुंच कर घर घर जागर लोगों से सम्पर्क किया. और अपने पक्ष में वोटर करने का समर्थन मांगा.
इस दौरान सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष युवा मंच रामाकांत कश्यप, प्रदेश महासचिव योगेंद्र सिंह अर्कवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष अमरमणि कश्यप,प्रदेश सह मीडिया प्रभारी एम पी सिंह अर्कवंशी, प्रदेश महासचिव मनोज अर्कवंशी, डा. सौरभ सिंह अर्कवंशी, प्रदेश महासचिव युवा मंच रमेश सिंह चौहान, युवा मंच प्रदेश सचिव राजीव सिंह अर्कवंशी, प्रधान धनश्याम सिंह अर्कवंशी, चन्द्रशेखर गुप्ता, रवि यादव, जिला पंचायत सदस्य छत्तर गौतम, सहित सौकड़ों सपा सुभासपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Leave a Reply

You cannot copy content of this page