चौपरिया में सात दिवसीय विष्णु महायज्ञ, 24 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक होगा आयोजन
सीतापुर। विकास खण्ड गोंदलामऊ क्षेत्र की पंचायत चौपरिया में इस वर्ष भी सात दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यह तीसरा महायज्ञ 24 अक्टूबर 2025 से 30 अक्टूबर 2025 तक चलेगा।
महायज्ञ का शुभारंभ 24 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को कलश शोभा यात्रा के साथ होगा। यह यात्रा प्रातः 10 बजे श्री ब्रह्मदेव आश्रम, ग्राम चौपरिया से महादेव घाट तेरवा के लिए प्रस्थान करेगी।
इस धार्मिक आयोजन में कई महान संत और विद्वान भाग लेंगे। महायज्ञ के अंतिम दो दिन, 29 अक्टूबर और 30 अक्टूबर 2025 को यादव पार्टी द्वारा धार्मिक रामलीला का मंचन किया जाएगा।
आयोजकों ने श्रद्धालुओं को इस धार्मिक आयोजन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है।