Surya Satta
सीतापुर

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा मनाया गया रक्षाबंधन उत्सव 

 

सीतापुर। गुरूवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वावधान में नगर पालिका प्रांगण में रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया जिसमें सैकड़ों की तादात में प्रबुद्ध नागरिक,स्वयं सेवकों एवं महिलाओ ने एकत्रित होकर एक दूसरे को रक्षा सूत्र बांधा इस मौके पर प्रान्त सह संघ चालक सुनीत खरे सह जिला संघ चालक अवधेश और नगर संघ चालक राजेश ने संघ की महत्ता पर व्यापक चर्चा करते रक्षा बंधन के महत्व को समझाया कार्यक्रम के दौरान एक दूसरे को रक्षा सूत्र बांधा गया.

 

कार्यक्रम की शुरुआत संघ की प्रार्थना से हुई।कार्यक्रम के अंत मे हर घर तिरंगा के लिए लोगो को तिरंगा झंडा वितरित किया गया कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय वन्दे मातरम के जयकारो से वातावरण गुंजायमान हो गया कार्यक्रम की अध्यक्षता अलंकृता शुकला ने किया.

इस मौके पर जिला प्रचारक विकास नगर प्रचारक रमाकांत विशाल गुप्ता आशीष गुप्ता आदि गुप्ता भवदीप सिंह,गुरप्रीत कौर शिखा गुप्ता मुदित गुप्ता मनोज वर्मा विशाल रस्तोगी, नगर अध्यक्ष पंकज गुप्ता अल्पसंख्यक मोर्चा नगर अध्यक्ष वरिंदर सिंह(रिंकल),भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष शिवांशु रोहित पांडे,नगर महामंत्री रोहित शुक्ला इत्यादि लोग उपस्थित रहे.

 

Leave a Reply

You cannot copy content of this page