Surya Satta
उत्तर प्रदेश

एडवोकेट इंदु प्रकाश कश्यप की स्मृति में कार्यक्रम, कश्यप समाज के नेता को श्रद्धांजलि

 

लखनऊ। महर्षि कश्यप जनकल्याण समिति उत्तर प्रदेश ने एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। कार्यक्रम में समाज के प्रमुख नेता रहे एडवोकेट इंदु प्रकाश कश्यप को याद किया गया।

इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने वीरांगना फूलन देवी के आगामी बलिदान दिवस की तैयारियों पर भी चर्चा की। यह कार्यक्रम 25 जुलाई को आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अखिलेश कुमार कश्यप ने की। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष दयाराम काश्यप, उपाध्यक्ष सियाराम कश्यप और पूर्व पुलिस उपाध्यक्ष अनूप कश्यप मौजूद रहे। महासचिव जगदीश कश्यप, अरविन्द कश्यप और सुजीत कश्यप ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

समिति के संरक्षक सदस्य ई.एस.एन कश्यप और ग्राम प्रधान संतराम कश्यप के मार्गदर्शन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान तनु कश्यप, दीपक कुमार कश्यप, राहुल कश्यप, अतुल कुमार सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page