प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में जगाई है राष्ट्रवाद की अलख: अपर्णा यादव
सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर की बिसवां विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी निर्मल वर्मा के समर्थन में बिसवां कस्बा के कनुप्रिया गेस्ट हाउस में महिला सम्मेलन में महिलाओं को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी से भारतीय जनता पार्टी में आई भाजपा नेत्री अपर्णा यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में जो राष्ट्रवाद की अलख जगाई है, वह काबिले तारीफ है.
इससे समस्त भारतीयों को गर्व है और उनका सीना चौड़ा हो गया है चाहे वह महिलाओं के लिए शौचालय हो या प्रधानमंत्री आवास बनवाने का काम हो उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास है.

उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि प्रदेश में विकास की गंगा बही है साढ़े 4 लाख लोगों को रोजगार मिला प्रदेश में 6 एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे हैं. गंगा एक्सप्रेसवे है ये सिर्फ रोड और हमें जोड़ने का ही काम नही कर रहा है.
बल्कि ट्रांसपोर्ट व्यवस्था दुरुस्त करने और लोगो को रोजगार देने का काम करेगा उन्होंने विपक्षीयो द्वारा राम मंदिर मुद्दे को चुनाव में याद किये जाने के आरोप पर कुठाराघात करते हुए कहा राम मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है काशी में कारीडोर का निर्माण किया जा रहा है और मथुरा के लिए हम लोग चिंतित हैं उन्होंने महिलाओं और मौजूद लोगों से निर्मल वर्मा को चुनाव में विजय श्री दिलाने की अपील की.

महिला सशक्तिकरण और टिकट वितरण के मुद्दे पर पत्रकारों के एक सवाल पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की कांग्रेस का उत्तर प्रदेश में महिलाओं को टिकट वितरण मात्र दिखावा अगर ऐसा ही है तो उसने उत्तराखंड और पंजाब में महिला प्रत्याशियों को अधिक टिकट क्यों नहीं दिए उन्होंने कहा कि वह समूचे प्रदेश में भाजपा के को चुनाव जिताने के लिए पूरे प्रदेश का दौरा कर रही है.
इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी निर्मल वर्मा जिला उपाध्यक्ष सुधाकर शुक्ला नगर अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी पंकज गुप्ता महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कंचन प्रभा पांडे नगर महामंत्री महिला मोर्चा सीमा शुक्ला भाजपा नगर महामंत्री अमित सिंघल पीयूष मौर्या वंदन रस्तोगी नगर अध्यक्ष शालिनी गुप्ता नीतू त्रिवेदी कविता आर्य के अलावा भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं लोग मौजूद रहे.
Share this:
- Share on X (Opens in new window) X
- Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
- Print (Opens in new window) Print
- Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn

