Surya Satta
इटावालखनऊ

पूजा नाथ बनी सुभासपा की प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा मध्यांचल

इटावा/लखनऊ। भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष (महिला मोर्चा) “मध्यांचल पूजा नाथ को बनाया गया है। ग्राम हविलिया मामन हिम्मतपुर जिला इटावा की रहने वाली पूजा नाथ को दिनांक 2/9/2024 को लखनऊ दारुलसफा के कामन हाल में आयोजित  सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की कार्यकर्ताओं समीक्षा बैठक के दौरान घोषणा की गई।

 

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सामिल पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख प्रवक्ता अरुण राजभर जी के नेतृत्व में संपन्न हुई / इटावा जिले की रहने वाली पूजा नाथ को प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा (मध्य) बनाया गया है। पूजा नाथ अपने क्षेत्र में एक सोशल वर्कर के नाम से पहले ही अपनी एक पहचान बना चुकी है जो लगातार कर्मठ संघर्षसील जुझारू के रूप में काफी प्रसिद्ध हैं इनकी मेहनत को देखते हुऐ पार्टी ने अहम जिम्मेदारी सौंपी है आप को बता दें की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर जी ने पहले से ही उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांट रखा है जिसमें पूर्वांचल, मध्यांचल, बुंदेलखंड एवं पश्चिमांचल हैं।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page