Surya Satta
उत्तर प्रदेश

पंकज महाराज बोले अच्छे विचारों से आयेगा राम राज्य, भाषण और तोड़फोड़ से नही

सीतापुर। सत्य, दया, प्रेम और करुणा मानव धर्म की नींव है। रामराज्य कोई भाषण देने से नहीं आयेगा। राम राज्य आन्दोलन तोड़फोड़ से भी नहीं आयेगा। रामराज्य आयेगा अच्छे विचारों से। रामराज्य आयेगा चरित्रोत्थान से, आदि सामाजिक पे्ररणादायी सन्देशों के साथ जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था, मथुरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत पंकज जी महाराज अपने 86 दिवसीय शाकाहार-सदाचार जनजागरण यात्रा के 55वें पड़ाव पर गोदलामऊ ब्लाक के ग्राम संदना में श्री ललित अवस्थी के खेत पर पधारे। बाजे-गाजे, फूलमाला, पुष्पवर्षा तथा दीप प्रज्वलित कलशों के साथ स्थानीय भाई-बहनों ने यात्रा का भावपूर्ण स्वागत किया।
अपने सत्संग सम्बोधन में महाराज जी ने कहा कि प्रेमी भाई-बहनों सत्संग के वचनों को आप ध्यान से सुनें, यह कलयुग है। हर युग की साधना भी अलग-अलग थी। सतयुग योगी सब विज्ञानी, त्रेता विविध यज्ञ , द्वापर करि रघुपति पद पूजा। लेकिन कलयुग में चूंकि प्राण अन्न पर ही आ टिका है। इसलिये अन्य युगों की साधना को सन्तों महात्माओं ने परिवर्तित करके सरल साधना का रास्ता खोल दिया। उन्होंने कहा कि ‘‘सतयुग त्रेता द्वापर बीता, काहू न जानी शब्द की रीता। कलयुग में स्वामी दया विचारी, परगट करके शब्द पुकारी।

’ कलयुग में सुरत शब्द योग की सरल साधना संतों ने जारी किया। इसी शब्द को धुन, आवाज, कलमा और नाम कहते हैं। जीवात्मा के अन्तरी कान से ऊपरी मण्डलों की आवाजें सुनी जाती हैं। लेकिन इसके लिये पूरा गुरु, भेदी गुरु होना चाहिये। मानस भी कहती है कि ‘‘सुगम पंथ मोहि पावहिं प्रानी।’’ आप लोग घर गृहस्थी में रहते हुये किसी जागृत महात्मा से प्रभु के भजन का रास्ता लेकर इस मनुष्य मन्दिर में सच्चा भजन कर लें। अन्यथा श्वांसों की पूंजी न जाने कब खतम हो जाय। यह शरीर एक किराये का मकान है।
पूज्य महाराज जी ने कहा कि गन्दे खानपान के कारण ही विश्व में तरह-तरह की बीमारियां आती हैं। अभी क्या देखा? हमारे गुरु महाराज परम सन्त बाबा जयगुरुदेव जी महाराज ने पचासों वर्ष पूर्व भविष्यवाणी कर दी थी कि आगे बीमारियों की आंधी आयेगी। उसके बाद बीमारियों की सुनामी आयेगी। लाशें पड़ी सड़ेंगी घर-घर में, उठाने वाले मिलेंगे न यार जमाना बदलेगा। इसलिये हमारी आप सबसे अपील है कि आप खुद शाकाहारी बनें और अपने परिवार को भी बनायें तथा किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों से परहेज करें तभी एक अच्छा समाज बनेगा।
उन्होंने आगामी 13 मार्च से 15मार्च तक जयगुरुदेव आश्रम मथुरा में होने वाले होली महापर्व पर पधारने का निमन्त्रण भी दिया। पुलिस प्रशासन का सराहनीय सहयोग रहा।
इस अवसर पर मोतीलाल, सुनील सिंह, ग्रा. प्रधान मनोज सिंह, परमेश्वरदीन, सतीश सिंह, हरिकेश सिंह, सन्तशरण, गया प्रसाद, रामहजूरी, जगजीवन राम, दयाराम यादव तथा महिला संगत अध्यक्ष श्रीमती तारा देवी उपस्थित रहीं।
सत्संग के बाद जनजागरण यात्रा अगले पड़ाव हेतु ग्राम बखूरी (कुर्सी) के लिये प्रस्थान कर गई।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page