Surya Satta
सीतापुर

भाजपा महिला मोर्चा का एक दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न  

 सीतापुर। जिलाध्यक्ष कंचन प्रभा पाण्डेय के नेतृव मे भाजपा महिला मोर्चा का एक दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न हुआ. वर्ग के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय महामंत्री अवध क्षेत्र नीरज वर्मा ने राष्ट्र निर्माण में महिलाओं का योगदान ओर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि भारत माँ के चरणों में रहकर महिलाओं ने बराबर का योगदान दिया है.
महिलाओं ने कई आयाम स्थापित किए हैं और वे हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर रही है. भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प है. इस मौके पर उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष कल्पना तिवारी ने समाज मे महिलाओं के योगदान पर व्यापक चर्चा करते हुए कहा कि मां की शक्ति परम् पूज्य हैं.
 मां ही राष्ट्र का निर्माण करने में अपनी अहम भूमिका निभाती है।भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है. इसके लिए महिलाओं ने अहम भूमिका निभाई है. वैदिक काल में महिलाओं ने शस्त्रास्त्र में पुरुषों को पराजित किया है. उन्होंने कहा आज हम पुरुष प्रधान समाज में रहते हैं. पुरूष प्रधान होने के चलते महिलाओं वर्चस्व बढ़ता देख उन्हें दबाया जाने लगता है. उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा आया कि घूंघट प्रथा मुस्लिम आक्रांताओं के कारण भय के चलते समाज में आया और प्रथा बन गया.
उस दौरान ही महिलाओं को लेकर सम्मान में कमी आयी. उन्होंने कहा कि परिवार अच्छा रहेगा, तो समाज अच्छा रहेगा, समाज अच्छा रहेगा तो देश अच्छा रहेगा. बेटा बेटी के भेदभाव पर अंकुश लगा है. जो शिक्षा के कारण ही संभव हो सका है. उन्होंने सुषमा स्वराज सहित तमाम महिलाओं का उदाहरण प्रस्तुत किया. प्रशिक्षण सत्र के दौरान बिसवां विधायक निर्मल वर्मा , जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा , नगरपालिका अध्यक्ष सीमा जैन ,मंडल अध्यक्ष पंकज गुप्ता ,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सीमा शुक्ला ,उपस्थित रही.
कार्यक्रम के द्वितीय ,तृतीय एवं चतुर्थ सत्र को क्रमशः किरण अग्रवाल क्षेत्रीय महामंत्री महिला मोर्चा किरण अग्रवाल ,मंत्री रमा यादव,शोध प्रमुख कुमकुम निगम ने सम्बोधित किया. प्रशिक्षण कार्यक्रम मे मुख्य रूप से महिला मोर्चा की सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं उनकी महामंत्री उपस्थित रहीं.
 प्रशिक्षण वर्ग मे महिलाओ को भाजपा का इतिहास, महिलाओं की राजनीति मे भूमिका, महिलाओं के समक्ष राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन की चुनौतियाँ आदि विषयों पर चर्चा हुयी. कार्यक्रम का संचालन  जिला महामन्त्री शालिनी गुप्ता एवं लक्ष्मी पाण्डेय ने किया.

Leave a Reply

You cannot copy content of this page