Surya Satta
सीतापुरस्वास्थ्य

स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती पर श्रीहरिद्वारी वैश्य महासभा ने आयोजन स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 

 

सीतापुर। श्रीहरिद्वारी वैश्य महासभा के तत्वावधान में सीतापुर ब्लड बैंक के सहयोग से स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती पर एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन गल्ला मंडी परिसर में किया गया। इस मौके पर 21 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान रक्तदान किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अनूप गुप्ता, सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार एवं मंडी समिति के सचिव देवेंद्र प्रताप सिंह बतौर अतिथि शामिल हुए।

 


कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के माल्यापर्ण एवं उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित करने के साथ हुआ। शिविर से पूर्व अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित किया एवं स्वामी दयानंद सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। सीएमओ एवं मंडी समिति सचिव ने रक्तदान भी किया। इस मौके पर सीएमओ ने कहा कि हर साल 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस मनाया जाता है। लेकिन आज भी लोगों में इसके प्रति जागरूकता का अभाव है। लोग रक्तदान करने से झिझकते हैं। लोगों में इसको लेकर सबसे बड़ी भ्रांति ये है कि इससे कमजोरी आती है, लेकिन ऐसा नहीं है। रक्तदान करने से फायदे ज्यादा हैं।

 

नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन के स्तर को नियंत्रण में रख जा सकता है। इससे दिल की बीमारी का खतरा कम होता है। उन्होंने कहा कि हमारे शरीर में नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता रहता है। शरीर में बड़ी मात्रा में आयरन के बनने से ऑक्सीडेटिव डैमेज हो सकता है, जो एजिंग, दिल के दौरे, स्ट्रोक आदि के खतरे को बढ़ाता है। रक्तदान इस खतरे से बचाता है। जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक की प्रभारी डॉ. पूजा ने कहा कि रक्तदान से न केवल जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है बल्कि खुद के खतरे भी कम किए जा सकते हैं। प्रतिदिन हमारे शरीर में पुराने रक्त का क्षय होता रहता है और प्रतिदिन नया रक्त बनता रहता है। शरीर 24 घंटों में दिये गये रक्त के तरल भाग की पूर्ति कर लेता है।

 

इस मौके पर श्रीहरिद्वारी वैश्य महासभा के जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल गुप्ता, सभासद राकेश गुप्ता पिंकू, आकाश वर्मा, संजीव गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार राजीव गुप्ता तेजू, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. ममता वर्मा, विमल गुप्ता, श्यामजी गुप्ता, दीपक गुप्ता, संतोष गुप्ता, कपिल गुप्ता, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीलम गुप्ता, डॉ. प्रमोद गुप्ता, डॉ. राजीव गुप्ता, आकाश बजरंगी, विवेक अग्रवाल मिंटू आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page