Surya Satta
उत्तर प्रदेश

अखिल भारतीय अर्कवंशी क्षत्रिय महासंघ ट्रस्ट की मासिक बैठक सम्पन्न

लखनऊ। रविवार को अखिल भारतीय अर्कवंशी क्षत्रिय महासंघ ट्रस्ट/ भारत के राष्ट्रीय सलाहकार रामोतार अर्कवंशी के त्रिवेणी नगर तृतीय लखनऊ स्थित आवास पर अखिल भारतीय अर्कवंशी क्षत्रिय महासंघ ट्रस्ट/ भारत की राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी की मासिक बैठक आयोजित की गई. इस दौरान संगठन के बिस्तर पर विचार विमर्श किया गया. इस के साथ ही अखिल भारतीय अर्कवंशी क्षत्रिय महासंघ ट्रस्ट/ भारत के बैनर तले बनने वाली सामाजिक, ऐतिहासिक पर आधारित भोजपुरी फिल्म शेरे अर्कवंशम की सूटिंग के विषय पर भी विचार विमर्श किया गया.

इस दौरान राष्ट्रीय प्रमुख संरक्षक शिव भगवान रघुनायक अर्कवंशी, राष्ट्रीय अध्यक्ष ओ. पी सिंह अर्कवंशी, राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक राम पाल सिंह अर्कवंशी, राष्ट्रीय सलाहकार भीम सिंह अर्कवंशी, राष्ट्रीय प्रमुख महामंत्री ओमप्रकाश अर्कवंशी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नानक सिंह अर्कवंशी, राष्ट्रीय विधि सलाहकार एडवोकेट आशीष कुमार सिंह अर्कवंशी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सत्यपाल अर्कवंशी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मदन पाल सिंह अर्कवंशी, डा सत्य पाल अर्कवंशी, श्रीकांत अर्कवंशी, आदि लोग मौजूद रहे.

Leave a Reply

You cannot copy content of this page