चिकित्सा कार्य कोई व्यवसाय नही एक सेवा भाव है: डॉ. आर डी कपूर
सीतापुर। चिकित्सा कार्य कोई व्यवसाय नही एक सेवा भाव है, मुझे खुशी है कि मै पूरे जीवन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ लोगो की सेवा कर सका ,मेरा जो भी जीवन है वो लोगो की सेवा मे जाए यही कामना है “उक्त उदगार नगर के वयोवृद्ध चिकत्सक डॉक्टर आर डी कपूर ने इनरव्हील क्लब द्वारा डॉक्टर्स डे पर सम्मान प्राप्त करते हुए व्यक्त किये ,क्लब द्वारा आज नगर के वरिष्ठ चिकित्स्कों का उनके उल्लेखनीय सेवाओं और कार्यो के लिए उनके क्लिनिक और आवास जाकर सम्मान किया गया.

इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष रंजना शुक्ला ने नगर के चिकत्सकों को सम्मानित करते हुए कहा कि क्लब सेवा कार्यो के साथ ही समाज के विविध वर्ग के अग्रणी लोगो को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित करने की एक श्रंखला आयोजित कर् रहा है ये क्रम निरंतर जारी रहेगा ,उन्होंने कहा कि आज जिन डॉक्टर्स को हम सम्मानित कर रहे है नगर मे उनका योगदान मील का पत्थर है.

इस मौके पर नगर की ख्यातिप्राप्त महिला चिकत्सक डॉक्टर विनोदनी त्रिपाठी को भी सम्मानित किया गया जिनका लम्बा जीवन नगर के लोगो की सेवा के लिए समर्पित रहा है ,साथ ही नगर के प्रतिस्टिथ डॉक्टर के मिश्र को भी इस अवसर पर उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया.
इस मौके पर क्लब से जुड़ी रेनू मेहरोत्रा ,मीरा सिंघल ,सचिव निधि सिंघल ,कुसुम कपूर ,सुचिता गुप्ता ,मंजू गुप्ता, अलंकृता शुक्ला ,मिनाक्षी शर्मा ,सरिता कपूर और सीमा रस्तोगी भी उपस्तिथ रही, सचिव निधि सिंघल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया.