बीआरसी गोंदलामऊ में सैकड़ों शिक्षक और कर्मचारियों ने देखा सीएम योगी का लाइव संबोधन
सीतापुर। बीआरसी गोंदलामऊ कार्यालय में 26 मई सोमवार को एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाइव प्रसारण देखा गया।
कार्यक्रम में शिक्षा मित्र, अनुदेशक और बीआरसी स्टाफ सहित सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। बीआरसी कम्प्यूटर ऑपरेटर और सहायक लेखाकार राहुल सिंह ने माला पहनाकर सभी आगंतुकों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इनमें शिक्षा मित्र संघ के जिला अध्यक्ष राम सेवक पाल, मनोज सिंह प्रधान, संदना, संदीप बाजपेई, अम्बा दत्त त्रिपाठी, हरिपाल पाण्डेय, शुशील कुमार शुक्ला, अवधेश कुमार और महिपाल पाल प्रमुख थे।