75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में महाराजा सल्हीय सिंह अर्कवंशी के स्मारक स्थल पर किया गया भव्य ध्वजारोहण
हरदोई। सोमवार को सूर्यवंशी क्षत्रिय सम्राट महाराजा सल्हीय सिंह अर्कवंशी स्मारक स्थल संडीला पर सूर्यवंशी अर्कवंशी क्षत्रिय समाज के द्वारा आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में स्मारक स्थल पर भव्य ध्वजा रोहण किया गया. जिसमें वीर जवान बहादुरों के बलिदान को याद कर उन्हे शत शत नमन वंदन किया एवं सूर्यवंशी क्षत्रिय सम्राट महाराजा सल्हीय सिंह अर्कवंशी जी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उन्हें प्रणाम किया.
इस कार्यक्रम में उपस्थित इं. आर.ए. सिंह अर्कवंशी (अध्यक्ष अर्कवंशी क्षत्रिय महासभा) जी, रतिराम ज्ञानी, ओम प्रकाश सिंह अर्कवंशी, प्रधान योगेंद्र सिंह अर्कवंशी, धर्मेंद्र सिंह सूर्यवंशी, राममूर्ति सिंह अर्कवंशी, गुड़ालू सिंह अर्कवंशी, आदित्य सिंह, राहुल सिंह अर्कवंशी, शास्त्री विमलेश सिंह अर्कवंशी, संतोष सिंह अर्कवंशी , श्रीराम मास्टर राहुल सिंह अर्कवंशी, रामदास सिंह अर्कवंशी, सूर्यवंशी निराला ठाकुर, एस.के. सिंह सूर्यवंशी आदि लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे.
वही आजादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर चंदन सिंह अर्कवंशी मार्केट अतरौली से विशाल रैली का आयोजन हुआ जिसमें संडीला विधायक श्रीमती अलका सिंह अर्कवंशी उपस्थित रहीं.