Surya Satta
सीतापुर

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह 13 अक्टूबर को आएंगे सीतापुर

 

गोपालपुर भट्ठा के बी आर गार्डेन में शस्त्र पूजा में होंगे शामिल

सीतापुर। कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह 13 अक्टूबर को सीतापुर पहुंचेंगे। वे गोंदलामऊ क्षेत्र के गोपालपुर भट्ठा स्थित बी आर गार्डेन मैरिज लॉन में आयोजित शस्त्र एवं शास्त्र पूजा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम विजय दशमी के पावन पर्व पर आयोजित किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में कई अन्य प्रमुख हस्तियां भी शामिल होंगी। इनमें पवन सिंह चौहान, पूर्व विधायक महेंद्र सिंह झीन बाबू, सीतापुर के पूर्व एमएलसी राकेश सिंह, मसाला आयोग की पूर्व सदस्य गीता सिंह, पूर्व आईएएस सुधाकर सिंह और पूर्व मंत्री रामरतन सिंह की बहू रचना सिंह शामिल हैं।

कार्यक्रम की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। व्यवस्था देख रहे अशोक सिंह ने बताया कि लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। केवल हेलीपैड का कुछ काम बचा है, जिसके आज शाम तक पूरा होने की उम्मीद है।

आयोजकों को इस कार्यक्रम में क्षत्रिय समाज के हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद है।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page