Surya Satta
सीतापुर

सम्राट अशोक स्तंभ का अनावरण कल, राज्य महिला आयोग सदस्य प्रियंका मौर्या होंगी मुख्य अतिथि

सीतापुर। विकास खंड गोंदलामऊ क्षेत्र स्थित सेमरी गांव में कल एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम होने जा रहा है। बौद्ध विद्या मंदिर परिसर में सम्राट अशोक स्तंभ का अनावरण किया जाएगा। यह कार्यक्रम सम्राट अशोक क्लब-भारत और जिला मौर्य कल्याण समिति की पहल पर आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम का आयोजन 23 फरवरी को सुबह 11 बजे होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कई गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। इनमें अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के सदस्य पूज्य भिक्खु शील रतन जी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगी।
कार्यक्रम आयोजक महेंद्र मौर्य और अंकित मौर्य ने बताया कि सम्राट अशोक क्लब-भारत के राष्ट्रीय महासचिव हरिशचंद्र मौर्य भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

You cannot copy content of this page